BJP का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति, मदन कौशिक हटे तो इस नेता के हाथ आई कमान, नए अध्यक्ष के बारे में जानिए सबकुछ
BREAKING
हरियाणा में किस मंत्री के पास कौन-कौन से विभाग; मंत्रियो और उन्हें अलॉट विभागों की लिस्ट आई, CM के पास सबसे ज्यादा लोड बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का एक्शन; फ्लैट-बंगलो समेत 98 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की, शेयर्स भी शामिल चंडीगढ़ में आज यह रास्ता बंद; ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया, अन्य रस्तों से गुजरने की सलाह, जानिए क्यों? आज इस समय जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट; स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक, इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत कोच्चि में विदेशी पर्यटकों ने फिलिस्तीन समर्थक बैनर फाड़ा, स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की शिकायत के बाद FIR दर्ज

BJP का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति, मदन कौशिक हटे तो इस नेता के हाथ आई कमान, नए अध्यक्ष के बारे में जानिए सबकुछ

Uttarakhand BJP New President

Uttarakhand BJP New President

Uttarakhand BJP New President : उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष (State President) पद पर नई नियुक्ति कर दी है| इस बारे में औपचारिक अधिसूचना जारी हो गई है|

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है| ध्यान रहे कि, इससे पहले मदन कौशिक (Madan Kaushik) यह बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे| लेकिन अब यही बड़ी जिम्मेदारी आगे से महेंद्र भट्ट संभालेंगे| बताया जाता है कि, महेंद्र भट्ट को हाल ही में दिल्ली तलब किया गया था|

Uttarakhand BJP New President
Uttarakhand BJP New President

दो बार विधायक रह चुके महेंद्र भट्ट  ...

बीजेपी द्वारा उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए महेंद्र भट्ट के बारे में अगर बात करें तो आपको बतादें कि, भट्ट दो बार विधायक रह चुके हैं| एक बार उन्होंने 2012 में चमोली जिले के नंदप्रयाग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था और दूसरी बार 2017 में चमोली जिले के ही बद्रीनाथ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी| हालांकि, महेंद्र भट्ट ने 2022 का भी विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) लड़ा लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा|

देखें महेंद्र भट्ट को अध्यक्ष बनाये जाने की औपचारिक अधिसूचना ...