मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को आगरा दौरे पर, 600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, कैशलेस योजना का करेंगे शुभारंभ

1000267578

Chief Minister Yogi Adityanath to visit Agra on July 25

आगरा। Chief Minister Yogi Adityanath to visit Agra on July 25, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आगरा आ रहे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे। 26 जुलाई को आंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे।

सीएम के आगमन को देखते हुए मंगलवार से तैयारी शुरू हो गई। डीएम मनीष बंसल ने कोठी मीना बाजार मैदान सहित अन्य जनसभा के स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

सर्किट हाउस में रात में रुकेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई की शाम चार बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सेतु निगम सहित अन्य विभाग की 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा फिर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे।

26 जुलाई को कैशलेस योजना का करेंगे शुभारंभ

26 जुलाई को खंदारी कैंपस स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए मंगलवार दोपहर दो बजे डीएम मनीष बंसल ने जीआइसी मैदान, कोठी मीना बाजार मैदान, टाटा ग्राउंड फतेहाबाद रोड, विश्वविद्यालय स्थित शिवाजी मंडपम सभागार का निरीक्षण किया।

सीएम के आगमन को देखते हुए डीएम ने स्थलों का किया निरीक्षण, बैठक भी की

संबंधित अधिकारियों के साथ पार्किंग स्थल सहित अन्य पर चर्चा की गई फिर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, नवाचारों और सामाजिक सरोकारों को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज से संबंधित डाक्यूमेंट्री प्रस्तुत की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और सामाजिक योगदान की झलक होगी।

डीएम मनीष बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर 25 जुलाई की शाम चार बजे आएंगे। 26 जुलाई की दोपहर एक बजे तक रहेंगे।

सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू

बरसात के बीच नगर निगम प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री एमजी रोड से होकर खंदारी पहुंचेंगे या फिर यमुना किनारा रोड से होकर। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दोनों ही सड़कों में जो भी गड्ढे हैं। उन्हें भरा जा रहा है।