लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कल से आम जनता के लिए होगा शुरू, उद्घाटन के बाद 14 जुलाई से फर्राटा भर सकेंगे वाहन

1000260589

Lucknow-Kanpur Expressway to open to the public tomorrow

उन्नाव। Lucknow-Kanpur Expressway to open to the public tomorrow, एआई जैसी उत्कृष्ट निर्माण तकनीकी से चर्चा में चल रहे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने के लिए व्याकुल आम जनमानस को बस एक दिन का और इंतजार करना है। 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल भी संयुक्त रूप से कर सकती हैं। लोकार्पण होते ही 14 जुलाई की सुबह से यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

एनएचएआइ ने एक्सप्रेसवे के लोकार्पण तक फिलहाल इसके पहुंच मार्गों को बोल्डर लगाकर बंद रखा है। एक्सप्रेसवे जहां अपने निर्माण, सुगमता, हरित क्षेत्र, उच्च गुणवत्ता व दूरदृष्टि वाले 126 कैमरों जैसी व्यवस्था के कारण अन्य मार्गों से अलग है। वहीं यह एक्सप्रेसवे अपने चार नामों को लेकर देश का पहला मार्ग बताया जा रहा है। निर्माण एजेंसी पीएनएसी के प्रोजेक्ट और सुरक्षा मैनेजर विजय एस कुंडू ने बताया कि देश का यह अकेला मार्ग है जो अपने चार नामों से जाना जाएगा। बताया कि इस मार्ग को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे, एनई -6, अवध एक्सप्रेसवे, ग्रीन कारीडोर एक्सप्रेसवे से भी पुकारा जाएगा।

Lucknow Kanpur Expressway Opens for Public Traffic From July 14

पड़री के झाऊ खेड़ा गांव के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर लगाएं गये रंग बिरंगे झंडे व काम करते श्रमिक।

यहां होगा कार्यक्रम

परियोजना निदेशक एनएचएआई नकुल वर्मा ने बताया कि जनपद में पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के मजरे झाऊ खेड़ा में एनएचएआइ की संरक्षित पांच बीघा जमीन पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां तीन हेलीपैड बनाए जा चुके हैं। निर्माण एजेंसी पीएनएसी के प्रोजेक्ट और सुरक्षा मैनेजर विजय एस कुंडू ने बताया कि सारी तैयारियां लगभग पूरी हैं। जो कसर रह गई है। वैसे तो बारिश खलल डाल रही है लेकिन काम किया जा रहा है।

तीन हैलीपेड तैयार

बताया कि फिलहाल तीन हेलीपैड झाऊ खेड़ा में बनाए जा चुके हैं। आगे जो भी निर्देश होंगे वैसा किया जाएगा। बताया कि राज्यपाल के आने की संभावना भी बन रही है। ऐसे में या तो चौथा हेलीपैड बनाया जाएगा, अथवा गर्वनर वाया एक्सप्रेसवे भी कार्यक्रम स्थल पड़री खुर्द पहुंच सकती हैं। वहीं यहां पर मंत्रियों द्वारा फीता काटने की कार्रवाई के साथ जनपद के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम बेहद सीमित समय के लिए रखा गया है।

एक्सप्रेसवे से ही लौट जाएंगे अतिथि

मंत्री एक्सप्रेसवे पर कुछ दूर पैदल चलकर एक्सप्रेसवे का फीता काटेंगे। इसके बाद सभी लोग वाया एक्सप्रेसवे सड़क अपने वाहनों व फ्लीट के साथ वापस लखनऊ लौट जाएंगे। जहां लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित सैनिक स्कूल के पास एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद यहां तय जनसभा कार्यक्रम में मंत्री, सीएम व राज्यपाल जनता को भी संबोधित करेंगे। पीडी वर्मा ने बताया कि फिलहाल राज्यपाल के कार्यक्रम में सम्मिलित होने की जानकारी उनके पास नही है ऐसा सुनने में आ रहा है। यदि कार्यक्रम होगा तो प्रशासन को शासन की ओर से दिया जाएगा।