लखनऊ में बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग ने शुरू की जांच
Suspicious cash worth ₹26 lakh seized from a BMW
लखनऊ। Suspicious cash worth ₹26 lakh seized from a BMW, आशियाना पुलिस ने शनिवार देर शाम चेकिंग में नंबर प्लेट पर कैलिफोर्निया लिखी बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई। नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी।
आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान तेलीबाग निवासी शिवांशु पांडेय, आशियाना निवासी रोचमन वर्मा और सरोजनीनगर के पंडितखेड़ा निवासी रचित ठाकुर उर्फ अथर्व के रूप में हुई है।
कार की नंबर प्लेट पर लिखा कैलिफोर्निया
पुलिस का कहना है कि आयकर विभाग नकदी के स्रोत की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ किला चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान स्मृति उपवन के पास सोशल प्वाइंट रेस्टोरेंट के निकट एक बीएमडब्ल्यू कार और एक स्कॉर्पियो खड़ी दिखाई दी। दोनों वाहनों के पास तीन युवक मौजूद थे। पुलिस ने जब वाहन संबंधी अभिलेख मांगे तो युवक कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके।
जांच में कार की डिग्गी में बने विशेष लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां मिलीं
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कार में रखी नकदी की गिनती कर रहे थे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर बीएमडब्ल्यू की तलाशी ली गई। जांच में कार की डिग्गी में बने विशेष लाकर से 500-500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल कीमत 26 लाख रुपये निकली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलते रहे। कभी नकदी को निजी लेनदेन की रकम बताया गया तो कभी किसी कारोबारी का पैसा होने की बात कही गई। हालांकि कोई भी दावा दस्तावेजों से साबित नहीं किया जा सका।
आयकर विभाग को जांच के लिए बुलाया गया
इसके बाद आयकर विभाग को बुलाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि बीएमडब्ल्यू कार में 12 एम्पियर का हूटर लगा हुआ था और नंबर प्लेट पर कैलिफोर्निया लिखा हुआ था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि वाहन में इस तरह के बदलाव किस उद्देश्य से किए गए थे। तीनों युवकों की पृष्ठभूमि और आर्थिक गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।