राजस्थान में विकास की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 1.05 लाख करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, पचपदरा रिफाइनरी से लेकर मेट्रो और सोलर तक बड़े ऐलान
A major boost for development in Rajasthan
A major boost for development in Rajasthan, राजस्थान में आज का दिन विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरूधरा में विकास यात्रा में एक नया अध्याय का आगाज किया है. जिसके तहत प्रधानमंत्री ने 105000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तौहफा दिया है. जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे, मरुधरा के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी और राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, एनर्जी और रेलवे सेक्टर मजबूत होगा.

पचपदरा रिफाइनरी का उद्धाटन करते हुए पीएम
पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन
पीएम ने विकास की यात्रा को बढाते हुए बालोतरा के पचपदरा में स्थित देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन किया है. यह रिफाइनरी 79,450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से बनी हैं. यह रिफाइनरी न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सहायक उद्योगों और प्लास्टिक पार्क के विकास का मुख्य आधार बनेगी, जिससे थार के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा.

जयपुर मेट्रो फेज 2
जयपुर मेट्रो फेज 2 की रखी नींव
पचपरदा रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान ही पीएम ने वर्चुअल तरीके से जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी.जिसकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपए से अधिक है. दूसरे चरण के तहत प्रह्लादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जो सीतापुरा और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआई) के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को 36 स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगा. जिसके तहत सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआई, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर सहित प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा. पहले चरण के तहत, 11 स्टेशनों वाला 11.64 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर पहले से ही संचालन में है.

बीकानेर में दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स
300 और 1000 मेगावॉट के बीकानेर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स
राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का सिरमौर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने बीकानेर में दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स देश को सौंपे. जिसमें पहला, एसजेवीएन (SJVN) लिमिटेड की 1,000 मेगावाट क्षमता वाली बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना, जिसे करीब 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है.दूसरा, एनएचपीसी (NHPC) की 300 मेगावाट क्षमता वाली करणीसर, बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना.