पालमपुर न्यूगल खड्ड में बड़ा हादसा टला, फायर ब्रिगेड ने अस्थायी पुल बनाकर 7 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया

Major tragedy averted at Palampur Neugal Khad

Major tragedy averted at Palampur's Neugal Khad;

पालमपुर। Major tragedy averted at Palampur's Neugal Khad;, पालमपुर स्थित न्यूगल खड्ड में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने और अस्थाई पुलिया के बह जाने के कारण पंजाब से आए सात पर्यटक बीच मंझधार में फंस गए। फायर ब्रिगेड पालमपुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक अस्थाई पुल बनाकर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह रेस्क्यू एक घंटे तक चला जिसमें सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर से आए ये सात पर्यटक पिछले दो दिनों से खड्ड के पास स्थित नित्य कैफे में ठहरे हुए थे।शनिवार दोपहर को वह खड्ड में मस्ती करने गए थे कि अचानक जलस्तर बढ़ गया, इससे वहां बनी अस्थाई पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। खड्ड के बीचों बीच फंसे लोगों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और दो छोटे बच्चे शामिल थे।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.35.13 PM

बताया जा रहा है कि हाइडल प्रोजेक्ट की ओर से पानी छोड़े जाने के दौरान सायरन भी बजाया गया था, लेकिन पर्यटक इसे समझ नहीं पाए और खड्ड के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पालमपुर के एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने स्वयं अपनी गाड़ी लेकर फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचे व टीम को सूचित किया और रेस्क्यू आपरेशन के लिए निर्देशित किया।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.35.12 PM (1)

फायर ब्रिगेड प्रभारी सुरिंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जान जोखिम में डालकर खड्ड पर एक अस्थाई पुल का निर्माण किया। इसके माध्यम से टीम ने बारी-बारी से सभी सातों पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की इस बहादुरी और तत्परता की स्थानीय लोग खूब सराहना कर रहे हैं। अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने टीम के साहस को सलाम किया है।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.35.12 PM

टीम में फायर ब्रिगेड प्रभारी सुरिंद्र कुमार के साथ लीडिंग फायरमैन उमेश कुमार, फायरमैन पवन व बिपिन, होमगार्ड के हवलदार मनोज कुमार तथा चालक हंस राज व विनोद कुमार ने रेस्क्यू में हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.35.11 PM

रेस्क्यू किए गए पर्यटकों में 84 मॉडल टाउन जालंधर (पंजाब) निवासी अरविंद सिंह (31 वर्ष), डॉ. महेश जगताप (38 वर्ष), भावना शाह (36 वर्ष), चित्रकला शाह (65 वर्ष), तरुणप्रीत कौर (31 वर्ष), आरव जगताप (3 वर्ष) तथा आरुष जगताप (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बरसाती मौसम के दौरान खड्डों और नदियों के समीप न जाएं और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।