BREAKING
कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देश का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति भवन में गूंजा उत्तर प्रदेश का नाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी की विभूतियों को सौंपे 'पद्म श्री' पुरस्कार 25 जून को भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम

प्रयागराज मे खान सर की कोचिंग को किया गया सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद PDA का एक्शन

Khan Sir's coaching centre sealed in Prayagraj

Khan Sir's coaching centre sealed in Prayagraj

प्रयागराज: Khan Sir's coaching centre sealed in Prayagraj: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड हादसे के बाद पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. संगम नगरी प्रयागराज में भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज के आदेश पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. मानक पूरे न करने पर सिविल लाइंस में स्थित खान सर की खान ग्लोबल क्लासेज कोचिंग को सील कर दिया गया है.‌

सील तोड़ने पर होगी कार्रवाई

जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडीए की प्रवर्तन टीम ने खान ग्लोबल क्लासेस को सील करने की कार्रवाई की है. कोचिंग सील करने से पहले छात्रों को बाहर निकाला गया. ‌ऑफिस भी बंद कराया गया, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई. सीलिंग के बाद कोचिंग के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है. बगैर अनुमति सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग संचालन शुरू करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है.

क्यों सील हुआ कोचिंग सेंटर?

जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में खान ग्लोबल क्लासेस संचालित हो रहा था, उसका कमर्शियल उपयोग के रूप में नक्शा पास है,‌ जबकि कोचिंग का संचालन कम्युनिटी सर्विस के तहत आता है. सामुदायिक सुविधा भू उपयोग की स्वीकृति ना होने के चलते यह कार्रवाई की गई है. पीडीए की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है.

पीडीए के जोनल अधिकारी ने कर्नलगंज इलाके में मेजर कल्सी क्लासेज, सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर स्थित है ध्येय आईएएस और कई अन्य कोचिंग संस्थानों में भी जांच पड़ताल की है. ‌ सभी कोचिंग संस्थानों में मानकों की कमी पाई गई है,‌ जिससे प्रयागराज में भी कोचिंग संस्थानों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसके चलते अन्य कोचिंग संस्थानों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान

गौरतलब है कि प्रयागराज में करीब एक माह पहले ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसमें प्रयागराज के तीन बड़े कोचिंग संस्थानों एग्जाम पुर,सुपर क्लाइमैक्स और टारगेट ऑन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया था.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी के मुताबिक, प्रयागराज में करीब 50 कोचिंग संस्थानों को चिन्हित किया गया है. सभी कोचिंग संस्थानों में जांच के बाद कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से मुख्य रूप से स्वीकृत मानचित्र को देखा जा रहा है।. इसके अलावा लिफ्ट, विद्युत और फायर की एनओसी भी मांगी जा रही है.