सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया रिकॉर्ड, जून में 40.81 करोड़ रुपये से अधिक की हुई प्राप्ति

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया रिकॉर्ड, जून में 40.81 करोड़ रुपये से अधिक की हुई प्राप्ति

New record for offerings at Sanwalia Seth Temple

New record for offerings at Sanwalia Seth Temple

उदयपुर। New record for offerings at Sanwalia Seth Temple, मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर भंडार गणना में झलक उठी। जून माह के मासिक भंडार की सात चरणों में हुई गणना में मंदिर को कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ। यह राशि पिछले वर्ष जून माह की तुलना में 11 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक है, जिसने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

भंडार और ऑनलाइन चढ़ावे से हुई बड़ी प्राप्ति

मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि कुल प्राप्त राशि में 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए भंडार से तथा 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए ऑनलाइन और भेंटकक्ष से प्राप्त हुए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना तथा 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी अर्पित की।

आस्था का बढ़ता विश्वास

पिछले वर्ष जून 2025 में मंदिर को 29.53 करोड़ रुपए का चढ़ावा मिला था। इस बार चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि को मंदिर मंडल ने श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और सांवलिया सेठ के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। गणना प्रक्रिया मंदिर मंडल, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।