BREAKING
लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत का बड़ा खुलासा, आग नहीं बल्कि जहरीले धुएं ने ली जान बुलंदशहर में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, हापुड़ के चर्चित हत्याकांड की रंजिश में वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी

देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश

Uttarakhand administration stirred into action

Uttarakhand administration stirred into action

देहरादून। Uttarakhand administration stirred into action, देश के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में सामने आई अग्निकांड की घटनाओं के बीच उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े माल, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक फायर सेफ्टी आडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

सचिवालय में मंगलवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिह्नित कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा प्रबंधों तथा आपदा की स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी की तैयारियों का विशेष परीक्षण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से जांच की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से जनहानि को रोका जा सके।

इससे पूर्व मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में अग्नि सुरक्षा के नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।