BREAKING
कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देश का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति भवन में गूंजा उत्तर प्रदेश का नाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी की विभूतियों को सौंपे 'पद्म श्री' पुरस्कार 25 जून को भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: डंपर चढ़ते ही भरभराकर गिरा बैली ब्रिज, सतलुज नदी में समाया वाहन; वीडियो वायरल

Bailey bridge collapses as dumper drives onto it

Tragic accident in Himachal

शिमला। Tragic accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर एक भारी-भरकम डंपर जैसे ही लोहे के बैली ब्रिज के बीच पहुंचा, पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पुल के टूटते ही बजरी से लदा डंपर सीधे नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। इस दिल दहला देने वाले हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गनीमत यह रही कि नदी में पानी का स्तर कम था। डंपर के नदी में गिरने के बाद भी चमत्कारिक रूप से ड्राइवर की जान बच गई। उसे केवल हल्की चोटें आई हैं और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

तीन जिलों का संपर्क टूटा

यह बैली ब्रिज लाहौल-स्पीति के काजा और शिमला जिले को किन्नौर से जोड़ने वाली मुख्य लाइफलाइन था। पुल के धराशायी होने से इन तीनों जिलों का आपस में संपर्क पूरी तरह कट गया है। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया।

 

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह?

मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर बजरी लेकर टापरी की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में क्षमता से अधिक माल लोड था। जैसे ही यह भारी-भरकम वाहन बैली ब्रिज के ठीक बीचो-बीच पहुंचा, पुल ओवरलोड ट्रक का भार सह नहीं पाया और दोनों छोर से उखड़कर सीधे नदी में समा गया।