रील बनाने वाले पुलिस जवानों को CM योगी की नसीहत; कहा- यह अनुशासनहीनता, हंसी का पात्र न बनें, सिस्टम पर उंगली उठती
UP CM Yogi Adityanath reacts Police Personnel Making Reels During Duty
CM Yogi on Making Reels: सोशल मीडिया के इस दौर में क्या आम और क्या खास, सभी चौकस रीलबाज बने हुए हैं। यहां तक कि पुलिस जवानों पर भी रील का गज़ब नशा चढ़ा हुआ है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद यूपी पुलिस के जवानों को रील न बनाने को लेकर नसीहत देनी पड़ रही है। सीएम योगी ने ऑन ड्यूटी रील बनाने को अनुशासनहीनता बताया है और यह तक कहा है कि इससे हम हंसी का पात्र बनते हैं।
दरअसल लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के जवानों को सख्त नसीहत दी है। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना अनुशासनहीनता है और सभी को अपने काम के प्रति गंभीर रहना चाहिए। सीएम योगी की ये बात न केवल यूपी पुलिस के जवानों के लिए थी बल्कि उन अन्य सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भी थी, जिनपर आज रीलबाजी का भूत चढ़ा हुआ है और ड्यूटी के दौरान रील्स बनाई जा रहीं हैं।
सीएम योगी ने कहा, ''हम लोग अक्सर देखते हैं की ड्यूटी के दौरान बहुत सारे लोग रील बनाते रहते हैं। ये अनुशासनहीनता का एक पार्ट है। उस वक्त हमें अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने की जरूरत है, न की रील बनाने की। हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा की जिस काम को हमें करना है उस काम को लेकर हममें सतर्कता और गंभीरता होनी चाहिए। तब जाके गरिमापूर्ण परिणाम आयेगा। कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो हमें अनावश्यक हंसी का पात्र बनाए। इससे सिस्टम पर अनावश्यक रूप से उंगली उठाने का काम होता है।''
यह भी-
सस्पेंड हो चुके रीलबाज पुलिसकर्मी
गौरतलब है कि पिछले दिनों में वर्दी में पुलिसकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया रील्स (Reels) बनाने का चलन तेजी से बढ़ा और लगातार विवादों में रहा। ऑन ड्यूटी कई पुलिसकर्मियों की रील्स सामने आईं और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें न केवल पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे बल्कि कई महिला पुलिसकर्मियों को भी रील्स बनाते देखा गया। वहीं पुलिसकर्मियों की रीलबाजी का ऊपर बैठे अफसरों ने सख्ती से संज्ञान भी लिया और इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय जांच तथा सस्पेंड करने जैसी कार्रवाई तक की गई।
यह देखें-