दर्दनाक हादसा...अज्ञात वाहन ने रौंद दिया ऑटो, दो महिलाओं समेत एक मासूम की मौत; तीन की हालत गंभीर

Horrible accident in Agra

Horrible accident in Agra

 एत्मादपुर। Horrible accident in Agra: फिरोजाबाद से आगरा रेलवे स्टेशन जा रहे ऑटो को शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आटो चालक व एक बच्चा गम्भीर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज यातायात शुरू कराया।

घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट गली न 22 की रहने बाली 33 वर्षीय मुमताज पत्नी नदीम को राज्यस्थान के गंगापुर सिटी में रह रही अपनी बेटी के पास जाना था। वह 10 वर्षीय बेटे निसार, 8 वर्षीय बिलाल और 60 वर्षीय सास रुकसाना पत्नी सफीक के साथ आटो से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

मां-बेटै समेत तीन की मौत

उसी दौरान फिरोजाबाद आगरा रोड पर गर्ग कोल्ड स्टोरेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार मां-बेटे और सास की मौके पर ही मौत हो गई। एक बेटा निसार और आटो चालक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लंबा जाम लग गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। आटो को किनारे कर यातायात शुरू करवाया।इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि हादसे में मुमताज, रुकसाना व बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा निसार घायल हो गया।घायल आटो चालक घटना स्थल पर नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।