भाजपा को कॉंग्रेस दे रही झटके पर झटके: भाजपा पार्षद प्रत्याशी रही उषा और उनके पति राजिंदर नीटू कॉंग्रेस में हुए शामिल

भाजपा को कॉंग्रेस दे रही झटके पर झटके: भाजपा पार्षद प्रत्याशी रही उषा और उनके पति राजिंदर नीटू कॉंग्रेस में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आज दीनाक 12.05.2024, राजिंदर कुमार नीटू अपने सेंकड़ों भाजपा  कार्यकर्ताओं के साथ डोल नगाड़े बजाते हुए भाजपा को अलविदा कहते हुए कॉंग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

Lok Sabha Election 2024

कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की और चंडीगढ़ लोकसभा के उम्मीदवार श्री मनीष तिवारी ने इन सभी का कॉंग्रेस में ज्वाइन करने पर स्वागत करते हुए पटका पहना कर स्वागत एव अभिनन्दन किया l श्री राजिंदर नीटू ने बताया कि वर्तमान में सेक्टर 25 की रेजिडेंट वेलफ़ेर एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष, नगर निगम में श्रीमती ऊषा भाजपा की टिकट पर वार्ड न 16 से चुनाव लड़ चुके हैं।

Lok Sabha Election 2024

 उन्होंने बताया कि वह भाजपा की दलित विरोधी नीतियों से तंग होकर और संविधान  और आरक्षण खत्म करने की बात की जा रही है। हमारा समाज  सरासर इस नीतियों के खिलाफ होकर लगातार भाजपा को अलविदा कह कर कॉंग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कॉंग्रेस में शामिल हो रहे हैं। नगर निगम चुनाव में उषा को लगभग तीन हजार वोट मिले थे और  दूसरे स्थान पर रही थी। अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा भाजपा से उनके नेताओं का मोह भंग हो चुका है, भाजपा भगदड़ मची हुई है, शहर के कलोनीवासियों के साथ वादाखिलाफी की है। कालोनी में रहने वालों को महज वोट के लिए इस्तेमाल करती है भाजपा। कांग्रेस देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले पार्टी है। 

कॉंग्रेस भवन में गीता राम,  श्री चौधरी गीता राम, विजय केशला, उषा देवी, भंवर सिंह, घिशू राम, विरम पाल, मेहर कल्याण, पिंकु ढोललोड , विक्रम, भागमल, रमेश, ऋषि पाल, रक़म सिंह, आजाद बिरला, और सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता कॉंग्रेस में शामिल हुए।