US Navy Two Fighter Jets Crash: अमेरिकी सेना के 2 फाइटर जेट क्रैश, वीडियो; हवा में एक-दूसरे से टकराए

अमेरिकी सेना के 2 फाइटर जेट क्रैश, वीडियो; हवा में एक-दूसरे से टकराए, जमीन पर गिरते ही बने आग का गोला, देखिए खौफनाक मंजर

US Navy Two Fighter Jets Crashed Collide With Each Other Video Viral

US Navy Two Fighter Jets Crashed Collide With Each Other Video Viral

US Navy Two Fighter Jets Crash: अमेरिकी नेवी के दो फाइटर जेट क्रैश हो गए। दोनों विमान हवा में एक-दूसरे से टकराए और इसके बाद जमीन पर गिरते ही तेज धमाके के साथ आग का गोला बन गए। विमानों में भीषण आग लगने के साथ तेज काले धुएं का गुबार ऊपर उठता देखा गया। देखने पर ऐसा लगा की जैसे मानो कोई बड़ा बम ब्लास्ट हुआ हो। राहत की खबर ये है कि इस हादसे में दोनों विमानों के पयालट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वह वक्त रहते पैराशूट के सहारे इजेक्ट कर गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के Mountain Home Air Force Base में आयोजित एक एयर शो के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। इस एयर शो में अमेरिकी नेवी के जेट भी शामिल थे और अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान करतब दिखाते हुए अचानक 2 फाइटर जेट आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद हवा में ही दोनों विमानों में आग लग गई। वहीं दोनों विमान क्रैश होकर जब नीचे गिरे तो विस्फोट के साथ आग का गुबार बन गए। जिसमें दोनों विमानों के चीथड़े उड़ गए। बस गनीमत इतनी रही पायलटों ने अपनी जान बचा ली।

हादसे का वीडियो तेजी से वायरल

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में दिखता है कि अमेरिकी सेना के दोनों फाइटर जेट हवा में करतब दिखा रहे हैं और इसी बीच अचानक हादसा हो जाता है। हादसे के बाद आसमान में चार पैराशूट भी नजर आते हैं। इन पैराशूट के माध्यम से विमानों के पायलट इजेक्ट हुए और समय रहते अपने आप को सुरक्षित कर लिया। वरना जिस तरह से विमानों के परखच्चे उड़ गए। पायलटों की जान भी किसी कीमत पर नहीं बच पाती।

अमेरिका को बड़ा नुकसान

पिछले कुछ महीनों में ही अमेरिका को अपने कई लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) खोने पड़े हैं। जहां उधर ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका के फाइटर जेट गिरते हुए देखे गए तो वहीं अब एक एयर शो के दौरान अमेरिकी नेवी के दो फाइटर जेट क्रैश हो गए। यह अमेरिका के लिए एक बड़ा नुकसान है। अमेरिकी सेना पर इसका बड़ा असर देखा जा सकता है। बता दें कि अमेरिकी एयरफोर्स की तरह ही अमेरिकी नेवी के पास भी लड़ाकू विमानों का पूरा भेड़ा है और एक से एक आधुनिक और लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले विमान शामिल हैं।