Job Alert: केंद्रीय नौकरी पाने में न करें देरी, CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 की पूरी जानकारी यहां

Job Alert: केंद्रीय नौकरी पाने में न करें देरी, इस भर्ती के लिए फटाफट करें आवेदन, CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 की पूरी जानकारी यहां

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022

Job Alert : बेरोजगारी के कहर के बीच युवाओं की पैनी नजर रोजगार को ताकती रहती है| कब कोई सरकारी नौकरी निकले और वह उसके लिए आवदेन करके उसमें अपना सिलेक्शन पाएं| हो न हो वो अलग बात है| पर कोशिश पूरी रहती है| इसीलिए जब भी सरकारी क्षेत्र कहीं भी भर्ती निकलती है तो देखने में आता है कि उस भर्ती के लिए रिकॉर्ड आवेदन होता है| तो वहीं अब एक भर्ती और निकली है| जिसमें सरकारी क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें - Latest Job Alert: आ गया मौका सुप्रीम कोर्ट की नौकरी पाने का, इस पद पर भर्ती ही भर्ती, देर न करिये फटाफट कर दीजिए अप्लाई

 

बतादें कि, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट 2022) यानि Central Armed Police Force (CAPF Assistant Commandant 2022) के लिए भर्ती निकाली गई है| कुल 253 पदों पर भर्ती होनी है| जिसमें BSF में 66, CRPF में 29, CISF में 62, ITBP में 14, SSB में 82 पद भरे जायेंगे| ख़ास बात आपको बतादें कि इस भर्ती में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं|

आवेदन कबसे-कबतक कर सकते हैं...

Central Armed Police Force (CAPF Assistant Commandant 2022) भर्ती के लिए 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 10 मई 2022 तक जारी रहेगी| भर्ती के लिए आवदेन आप UPSC की आधिकारक वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in पर जाकर कर सकते हैं| आवेदन फीस जनरल, ओबीसी के लिए 200 रूपए रखी गई है| जबकि SC/ST के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है| वहीं, महिला वर्ग के लिए किसी भी कैटेगरी में आवेदन फीस नहीं है|

उम्र क्या रहेगी?

बतादें कि, इस भर्ती प्रक्रिया में जो उम्र की सीमा होगी वह 20 से 25 साल होगी| अगर आप इस उम्र के बीच के हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं| बतादें कि, इस भर्ती के लिए परीक्षा के 7 अगस्त 2022 को आयोजित कराई जाएगी| जिसके लिए कई 45 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं|

योग्यता क्या?

बतादें कि, Central Armed Police Force (CAPF Assistant Commandant 2022) भर्ती प्रक्रिया में जो योग्यता मांगी गई है वह यह है कि आपने ग्रेजुएशन कर रखी हो| इसके साथ ही आप फिजिकल स्ट्रांग हों|

फिजिकल टेस्ट ऐसा रहेगा...

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022
UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022


भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आप यहां से ले सकते हैं... परीक्षा में पूछे जाने वाला सिलेबस भी पता कर लें ....