Latest Job Alert: आ गया मौका सुप्रीम कोर्ट की नौकरी पाने का, इस पद पर भर्ती ही भर्ती, देर न करिये फटाफट कर दीजिए अप्लाई

Latest Job Alert: आ गया मौका सुप्रीम कोर्ट की नौकरी पाने का, इस पद पर भर्ती ही भर्ती, देर न करिये फटाफट कर दीजिए अप्लाई

Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022

Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022

Latest Job Alert : बेरोजगारी के कहर के बीच युवाओं की पैनी नजर रोजगार को ताकती रहती है| कब कोई सरकारी नौकरी निकले और वह उसके लिए आवदेन करके उसमें अपना सिलेक्शन पाएं| हो न हो वो अलग बात है| पर कोशिश पूरी रहती है| इसीलिए जब भी सरकारी क्षेत्र कहीं भी भर्ती निकलती है तो देखने में आता है कि उस भर्ती के लिए रिकॉर्ड आवेदन होता है| तो वहीं अब एक भर्ती और निकली है| जिसमें सरकारी क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं| बतादें कि, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा भर्ती (Supreme Court Recruitment 2022) निकाली गई है| यह भर्ती जूनियर ट्रांसलेटर के पद के लिए है| जूनियर ट्रांसलेटर के कुल 25 पदों पर भर्ती होनी है|

आवेदन कबसे-कबतक कर सकते हैं...

इस भर्ती (Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022) के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 14 मई 2022 तक जारी रहेगी| भर्ती के लिए आवदेन आप Supreme Court की वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर कर सकते हैं| आवेदन फीस जनरल, ओबीसी और EWS के लिए 500 रूपए रखी गई है| जबकि SC/ST के लिए 250 रूपए आवेदन फीस है| आप आवेदन की फीस डेबिट और क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिग के थ्रू जमा कर सकते हैं|

उम्र क्या रहेगी?

बतादें कि, इस भर्ती प्रक्रिया में जो उम्र की सीमा होगी वह 18 से 32 साल होगी| अगर आप इस उम्र के बीच के हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं|

योग्यता क्या?

बतादें कि, इस भर्ती (Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022) प्रक्रिया में जो योग्यता मांगी गई है वह यह है कि आपने ग्रेजुएशन इंग्लिश के साथ की हो| इसके साथ ही आप ट्रांसलेटर पद पर इंग्लिश से जिस भाषा के लिए ट्रांसलेशन करेंगे वह भाषा आपको बढ़िया तरीके से आती हो और आपने ग्रेजुएशन में भी वह भाषा ले रखी हो| इसके अलावा आपका ट्रांसलेशन की फील्ड में दो साल का अनुभव भी होना चाहिए| इसके साथ ही आपको कंप्यूटर का भी पूरा ज्ञान होना चाहिए|

सिलेक्शन प्रोसेस .....

Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022
Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022


इंग्लिश से किन भाषाओं में ट्रांसलेशन... ये रहे पूरे पद....

Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022
Supreme Court Junior Translator Recruitment 2022

 

इस भर्ती का सिलेबस हम आपको अगले आर्टिकल में देंगे... बने रहिये arthparkash.com के साथ....