यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान

यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती

यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती या अन्य पदो के लिए यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा द्वारा यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक पूरी की जानी है। इस सम्बन्ध में राज्य के मुख्य सचिव गृह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य पुलिस में 40 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया अगले साल के अंत तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार के 100 दिनों में 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पूरा किया गया है।

दूसरी तरफ, यूपी पुलिस में 40 हजार पदों की भर्ती में ही सम्मिलित रेडियो शाखा के 2430 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 26382 कॉन्स्टेबल, पीएसी कॉन्स्टेबल के 8540, जेल वार्डेन के 1582 पदों समेत अन्य के लिए अधिचायन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। इसका अर्थ है कि UPPRPB द्वारा इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर भर्ती अधिसूचना के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें।

आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट

वहीं, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की तैयारी जुटे और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में छूट किसी भी वर्ग को नहीं दी जाएगी। इसकी घोषणा सीएम योगी ने विधानसभा में दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष ही रह सकती है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को UPPRPB द्वारा जारी की जाने वाली भर्ती अधिसूचना पर ही निर्भर रहना चाहिए।