UP Government Transfers Five IPS

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

transfar

UP Government Transfers Five IPS

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के मुताबिक, अनिल कुमार सिंह (आईपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, रामपुर नियुक्त किया गया है।

गोपाल कृष्ण चौधरी (आईपीएस-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से हटाकर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ बनाया गया है।

मोहम्मद मुस्ताक (आईपीएस-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, सोमेंद्र मीना (आईपीएस-2017) को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा संजीव कुमार बाजपेई (आईपीएस-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर बनाया गया है।