BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उन्नति वर्मा, मेडल की उम्मीद

Unnati

पौंटा साहिब। हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की खिलाड़ी उन्नति वर्मा (Unnati Verma ) दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस खिलाड़ी ने इसी साल जनवरी में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्नति चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।


पांवटा साहिब के सुधीर वर्मा और शिवानी वर्मा की पुत्री उन्नति वर्मा ने गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। इस समय पालमपुर कृषि विवि में बीटेक की दूसरे वर्ष की छात्रा है।

भारत के लिए पदक जीतना सपना
कोच निखिल गौतम ने बताया कि दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्नति कड़ा अभ्यास कर रही है। उम्मीद है कि देश के लिए मेडल जीतेगी। उन्नति ने बताया कि भारत के लिए पदक जीतना उनका सपना है। इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

उन्नति वर्मा की माता शिवानी वर्मा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही इसका शौक था। उन्होंने कहा कि बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। उन्हें उम्मीद है कि वह मेडल जरूर जीतकर आएगी।