बुलंदशहर में बाल चोरी का अनोखा मामला: पांच शातिर चोर गिरफ्तार
Unique case of child theft in Bulandshahr
Uttar Pradesh News: बुलंदशहर की खुर्जा नगर पुलिस ने शाहपुर क्षेत्र से मोहित, अर्जन, टिंकू, संजय और बिट्टू नामक पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया. इन आरोपियों ने 23 फरवरी को एक बाइक पर टंगे थैले से 4.720 किलोग्राम बाल चोरी किए थे, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है. पीड़ित द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की मदद से कार्रवाई की. आरोपियों ने अधिक पैसे कमाने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के बाल और एक अवैध चाकू बरामद कर इन्हें जेल भेज दिया है.
बाइक से उड़ाया बालों से भरा थैला
बुलंदशहर में चोरी की यह अजीबोगरीब घटना खुर्जा नगर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के पास हुई. यहां एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर बालों से भरा थैला टांगकर दुकान के काम से गया था. जब वह वापस लौटा तो थैला गायब था.