कानपुर में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: सीएम पोर्टल पर पति ने दर्ज कराई पत्नी की बंधक होने की शिकायत
Unique Case of a Love Affair in Kanpur
युवक ने सीएम पोर्टल पर पत्नी को बंधक बनाने की शिकायत की।
पुलिस ने जांच के बाद युवती को पति के साथ भेजा।
दंपती ने मंदिर में दोबारा वरमाला पहनाकर शादी की रस्म निभाई।
कानपुर। Unique Case of a Love Affair in Kanpur, कानपुर में प्रेमप्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में एक युवक ने सीएम पोर्टल पर गुहार लगा दी। उसने शिकायत में कहा कि मेरी पत्नी से मिलवा दीजिए। उसे बंधक बनाया गया है।
बिधनू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस की सक्रियता से सुलझ गया। पत्नी को मायके पक्ष द्वारा बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने सीएम पोर्टल पर गुहार लगाई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामला निपटा दिया।
मझावन निवासी योगेंद्र सोनी ने सीएम पोर्टल में शिकायत करते हुए बताया कि आठ माह पहले उसने गांव की युवती से प्रेम प्रसंग के बाद आर्य समाज व न्यायालय में विवाह किया था। इसके बाद पत्नी को मायके भेज दिया। जिसके बाद से उसकी पत्नी को मायके पक्ष वाले बंधक बनाए हुए हैं। उसे पत्नी से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया पूछताछ की। जिसपर थाने में युवक ने कोर्ट मैरिज और आर्य समाज मंदिर से प्राप्त विवाह के दस्तावेज पेश किए।
जांच में लड़की के बालिक होने पर पुलिस ने उसकी इच्छा पूछी। जिसपर युवती ने पति के साथ जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया और युवती को उसके पति के साथ भेज दिया। थाने से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर एक मंदिर में पहुंचे दंपती ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर फिर से शादी की रस्म निभाई।
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट मैरिज के कागजात व जांच के आधार पर दोनों के बीच पति-पत्नी के संबंध पाए गए। युवती मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही। जिसपर लिखित समझौता के बाद दोनों को एक साथ भेज दिया गया।