केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू 20 मई को रांची आएंगे, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में नई सुविधाओं का उद्घाटन
Union Minister Ram Mohan Naidu
रांची। Union Minister Ram Mohan Naidu, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू 20 मई को रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन के अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टैच्यू, किड्स प्ले जोन, उड़ान यात्री कैफे, लोकल आर्टिस्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट स्टॉल तथा “फ्लाई बरारी” सहित कई नई सुविधाओं और स्टॉलों का उद्घाटन किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम 20 मई को सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचकर सभी निर्माण कार्यों और स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सेठ ने कहा कि इन नई सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। विशेष रूप से “उड़ान यात्री कैफे” में मात्र 10 रुपए में चाय और कॉफी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम यात्रियों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि रांची एयरपोर्ट को और अधिक आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल बनाया जा सके।