अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: नॉर्थन, खड्ड व टैक्ट्रो ने जीते मैच
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: नॉर्थन, खड्ड व टैक्ट्रो ने जीते मैच

Under-17 Club Football Championship

Under-17 Club Football Championship

हिमालयन एफसी और हिमाचल एफसी ने एक-एक से ड्रॉ खेला

ऊना। Under-17 Club Football Championship: यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चल रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप(Under-17 Club Football Championship) के दूसरे दिन चार मैच करवाए गए। चैंपियनशिप(Championship) के दूसरे दिन का पहला मैच नॉर्दन एफसी और वेंगा बॉयज के बीच खेला गया। इसमें नॉर्दन एफसी ने एकतरफा खेलते हुए वेंगा बॉयज को 5-2 से पराजित किया। दूसरा मैच खड्ड बनाम गोलाजो के मध्य हुआ। खड्ड की टीम ने गोलाजो की टीम को एक-शून्य से पराजित किया। जबकि तीसरा मैच टैक्ट्रो एफसी बनाम साईं कांगड़ा एफसी के बीच हुआ। टैक्ट्रो ने साईं कांगड़ा को 6-0 से पराजित किया। अंतिम मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और हिमाचल एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक-एक गोल करके मैच बराबरी पर खेला।

यह पढ़ें: