​ऊना: इंसाफ के लिए DC की चौखट पर बहू; सास और जेठ पर बिजली-पानी काटने का गंभीर आरोप

​ऊना: इंसाफ के लिए DC की चौखट पर बहू; सास और जेठ पर बिजली-पानी काटने का गंभीर आरोप

Una: Daughter-in-law seeks justice from DC; mother-in-law and brother-in-law

Una: Daughter-in-law seeks justice from DC; mother-in-law and brother-in-law

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक बहू अपनी सास के खिलाफ डीसी के पास पहुंच गई। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर पांच निवासी सुनीता देवी ने जेठ और सास पर आरोप लगाए हैं। सोमवार को उपायुक्त को सौंपी शिकायत में सुनीता ने बताया कि जेठ व सास जबरन घर की बिजली और पानी काट देते हैं।
सुनीता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में कृष्ण कुमार से हुई थी। शादी के उपरांत जेठ और सास शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देकर उसे तंग कर रहे हैं। सास ने मेरे तीन बच्चों को भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।

बच्चे न सो पा रहे और न ही पढ़


सुनीता ने बताया कि वर्तमान में उसके घर की बिजली सास ने काट दी है, जिससे उसके बच्चों पर भीषण गर्मी से न केवल शारीरिक दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं, बल्कि रातभर नींद सही न ले पाने के चलते उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 

एक महीने से परेशान


पिछले एक महीने से बिजली पानी न होने के कारण वह और बच्चे इधर-उधर से पानी मांग कर और अंधेरे में जीवन-यापन कर रहे हैं। पति घर का खर्च दिनभर काम करके चला रहे हैं, उन्हें भी रात को सुखद नींद नहीं मिल पा रही है।

घर पर काम भी नहीं कर पा रहीं


सुनीता ने बताया कि उसने 12वीं नॉन मेडिकल में की है और सिलाई-कढ़ाई की आईटीआई कर रखी है। यही मेरी आय का साधन भी है। घर में बिजली न होने के कारण मेरे आय का साधन भी बंद हो गया। निजी फैक्ट्री में जाकर धक्के खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऊपर से भीषण गर्मी में घर पर आकर मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

शिकायत में कहा कि उसने यहां-वहां सरकारी और संबंधित निकाय के अधिकारियों के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की सुविधा मिली है, जिसके लिए सास ने ही एनओसी देकर मकान बनाने की अनुमति भी दी थी, लेकिन वर्तमान में वह तंग कर रही है। सुनीता ने मांग की है कि उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।