छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, छह लोगों की दर्दनाक मौत
Two Horrific Road Accidents in Chhattisgarh
नई दिल्ली। Two Horrific Road Accidents in Chhattisgarh, राजधानी के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे-130सी पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास ट्रक और रेत से भरे हाईवा की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।
मृतकों की पहचान ट्रक चालक भागवत साहू (65) निवासी कुटीपारा पारागांव, हाईवा चालक दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड थाना कुरूद जिला धमतरी और सुमित यादव (19) निवासी झूरानवागांव थाना कुरूद जिला धमतरी के रूप में हुई है।
हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। ट्रक रेत से भरे हाईवा के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का स्पष्ट नहीं हो सका है।
मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हादसा
मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे जिला पंचायत कार्यालय धरमपुरा के पास विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक को ठोकर मार मार दी। इससे एक युवक की मौके में ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाजे के दौरान दम तोड़ दिया। तीन जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जरहागांव पुलिस के अनुसार घटना सोमवार 14 अप्रैल की है। मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे जिला पंचायत कार्यालय धरमपुरा के पास विपरित दिशा से अनियंत्रित कार क्रमांक क्रमांक एमपी 20 एक्सए 6824 ने बाइक को मार मार दी। इससे एक युवक की मौके में ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाजे के दौरान दम तोड़ दिया। तीन जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे थे।
दुर्घटना में मृत युवक भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर के रूप में की गई। जबकि दो अन्य जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर की मौत उपचार के दौरान हो गई। घटना के बाद स्वजनों में भारी आक्रोश है।
उनका आरोप है कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो लगातार हादसे को न्योता दे रहे हैं। मृतक के स्वजन का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ।
स्वजन ने सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की अत्यधिक गति और लापरवाही को माना जा रहा है।