Twitter Employees Layoffs Start: ट्विटर में तूफानी छंटनी, एलन मस्क आखिर किस मूड में? भारत की पूरी टीम को बाहर निकाला!

Twitter में तूफानी छंटनी: एलन मस्क आखिर किस मूड में? भारत की पूरी टीम को बाहर निकाला! सबको भेजी जा रही इस तरह की मेल

Twitter Employees Layoffs Start

Twitter Employees Layoffs Start

Twitter Employees Layoffs Start : अपने अलग-थलग फैसलों के लिए मशहूर एलन मस्क (Elon Musk) इन दिनों और ज्यादा मशहूर हो रखे हैं| दरअसल, ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं जिनकी उम्मीद तो शायद की जा रही थी लेकिन ये नहीं पता था कि एलन मस्क वाकई ऐसा करेंगे भी| फिलहाल, ट्विटर को लेकर एलन मस्क के फैसलों से दुनियाभर में उनकी चर्चा शुरू हो गई है| सब यही कह रहे हैं कि आखिर एलन मस्क किस मूड में हैं? वह क्या करना चाहते हैं?  

यह पढ़ें - दुनिया के सबसे अमीर शख्स के ट्वीट से हड़कंप: एलन मस्क ने अचानक मरने की बात कही, कहा- 'अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो...'

Twitter में तूफानी छंटनी

ट्विटर को खरीदने के बाद हाल ही में एलन मस्क ने सबसे बड़ा फरमान तो यही सुना दिया था कि अब ट्विटर पर ब्लू टिक वाले अकाउंट्स से 8 डॉलर की फीस ली जाएगी| जिसके लिए एलन मस्क की अबतक आलोचना हो रही है| लेकिन एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि सब लोग उन्हें खूब कोसते रहो, पैसे तो देने ही होंगे| खैर यह तो बात थी ट्विटर यूजर्स के लिए| जिनके लिए अभी न जाने आगे और क्या-क्या बदलेगा? अब बड़ी बात यह है कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी में तूफानी छंटनी भी शुरू कर दी है|

यह पढ़ें - जानिए कितने अरब में बिका है ट्विटर? एलन मस्क ने चुकाई है इतनी भारी कीमत

विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर के अलग-अलग विभागों में बड़े स्तर पर छंटनी (Twitter Employees Layoffs) की है| बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है| साथ ही कई अन्य विभागों में फेरबदल भी किया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि मस्क ने Twitter इंडिया में सबसे ज्यादा छंटनी की है| ट्विटर इंडिया के ज्यादातर कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। जिनमें कुछ ख़ास विभागों के पूरे-पूरे कर्मचारी शामिल हैं|

Twitter की तरफ से सबको भेजी जा रही इस तरह की मेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाहर निकाले जा रहे कर्मचारियों से कोई मुलाकात नहीं की जा रही है| एलन मस्क के आदेशानुसार, Twitter की तरफ से सबको एक मेल भेजी जा रही है| जिसमें लिखा जा रहा है कि “ट्विटर को सही रास्ते पर लाने के लिए हम वर्कफोर्स में बदलाव के लिए बाध्य हैं, यह एक कठिन प्रक्रिया है लेकिन हम इससे गुजरेंगे। अगर आप ड्यूटी पर हैं या आ रहे हैं, तो कृपया घर लौट जाएं।''

ट्विटर के सीईओ को पहले ही निकाल दिया

मालूम रहे कि, एलन मस्क ने आते ही सबसे पहले ट्विटर कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal), कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल (Ned Segal) को बाहर का रास्ता दिखाया था| बहराल अब देखना यह होगा कि एलन मस्क और क्या बदलाव करेंगे। क्योंकि यह तो एक शुरुआत लग रही है| एलन मस्क ने और क्या-क्या सोचा हुआ है पता नहीं|

दुर्भाग्य से कोई विकल्प नहीं - एलन मस्क

इधर, Twitter में तूफानी छंटनी को लेकर एलन मस्क ने भी सार्वजानिक तौर पर जवाब दिया है| मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा - ट्विटर की वर्कफ़ोर्स में छंटनी बेहद जरुरी है क्योंकि दुर्भाग्य से इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है| कंपनी को रोज $ 4M का नुकसान हो रहा है| आपको बतादें कि, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं| स्‍पेसएक्‍स और टेस्ला के चीफ एलन मस्क का राज (Elon Musk Taking Over Twitter) अब ट्विटर पर भी हो गया है|

Twitter Employees Layoffs Start
Twitter Employees Layoffs Start