ट्रंप बोले- ईरान के पास से नहीं हटेंगे अमेरिकी सैनिक; अतिरिक्त हथियारों के साथ जहाज-विमान तैनात, पूरी तरह से तबाह करने की चेतावनी
Trump says American Forces will not withdraw from Iran and nearby
Iran-America Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की बात भले ही कह दी गई हो लेकिन स्थिति अलग ही तरफ चल रही है। युद्ध विराम के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विराम लेने को राजी नहीं दिख रहे। ईरान पर अमेरिका के दबदबे को दिखाने के लिए ट्रंप लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। एक बार फिर ट्रंप ने ईरान को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरान के अंदर और आस-पास से तब तक अमेरिकी सैनिक नहीं हटेंगे, जब तक ईरान के साथ असली समझौता लागू नहीं हो जाता।
ट्रंप ने कहा है कि अतिरिक्त हथियारों और गोला-बारूद के साथ US के सभी जहाज़ और विमान ईरान में और उसके आस-पास ही मौजूद रखे जा रहे हैं, और साथ ही कोई भी ऐसी दूसरी चीज़ भी जो पहले से ही काफ़ी कमज़ोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और तबाह करने के लिए सही और ज़रूरी हो। ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता। यह तैनाती बनी रहेगी। इसके अलावा अगर किसी भी वजह से ऐसा नहीं होता है, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो ऐसी गोलीबारी शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी, ज़्यादा बड़ी, बेहतर और ताक़तवर।
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा, "US के सभी जहाज़, विमान और सैनिक, साथ ही अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और कोई भी दूसरी चीज़ जो पहले से ही काफ़ी कमज़ोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और तबाह करने के लिए सही और ज़रूरी हो, ईरान के अंदर और आस-पास तब तक मौजूद रहेंगे, जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता। अगर किसी भी वजह से ऐसा नहीं होता है - जिसकी संभावना बहुत कम है - तो 'गोलीबारी शुरू हो जाएगी', जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी - उससे भी ज़्यादा बड़ी, बेहतर और ताक़तवर।''
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ''यह बात बहुत पहले ही तय हो गई थी और इसके उलट कही जा रही सभी झूठी बातों के बावजूद - कोई भी परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं होगा और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। इस बीच, हमारी महान सेना तैयारी कर रही है और आराम कर रही है; असल में, वह अपनी अगली जीत का इंतज़ार कर रही है। 'अमेरिका इज बैक'।''

यह भी पढ़ें