अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: उत्तर प्रदेश के 300 श्रमिकों की इजरायल यात्रा पर लगी रोक

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: उत्तर प्रदेश के 300 श्रमिकों की इजरायल यात्रा पर लगी रोक

Travel of 300 workers from Uttar Pradesh to Israel banned

Travel of 300 workers from Uttar Pradesh to Israel banned

लखनऊ। Travel of 300 workers from Uttar Pradesh to Israel banned, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष को देखते हुए प्रदेश के करीब 300 श्रमिकों की इजरायल यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इन श्रमिकों को 21 मार्च तक इजरायल भेजने पर रोक लगाई गई है।

यह फैसला नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से लिया है। श्रमिकों का चयन श्रम सेवायोजन विभाग, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और इजरायल की टीम ने कानपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान किया था।

चयनित श्रमिकों को इजरायल में शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग, प्लास्टरिंग और सिरेमिक टाइलिंग जैसे निर्माण कार्यों के लिए जाना था। इन पदों के लिए उन्हें लगभग एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने वाला था।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश से करीब छह हजार श्रमिक इजरायल भेजे जा चुके हैं। इनमें से लगभग 500 कामगार वापस लौट चुके हैं। श्रम सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा हालात को देखते हुए यह एहतियाती फैसला लिया गया है।