दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में... PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ

दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में... PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ

Namo Bharat Corridor Open On 22 Feb

Namo Bharat Corridor Open On 22 Feb

नई दिल्ली/गाजियाबाद: Namo Bharat Corridor Open On 22 Feb: देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत 82 किलोमीटर दिल्ली से मेरठ के बीच संपूर्ण कॉरिडोर पर दौड़ने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 फरवरी रविवार को उद्घाटन के बाद नमो भारत को संपूर्ण कॉरिडोर पर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. नमो भारत बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से रोजगार आवास और व्यापार की नए अवसर सुरक्षित करेगी. दिल्ली से मेरठ के बीच आवाजाही और बेहतर होगी साथ ही सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

कॉरिडोर की अहम जानकारी:

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर है. दिल्ली में नमो भारत कॉरिडोर कुल 14 किलोमीटर है जबकि उत्तर प्रदेश में नमो भारत का कुल 68 किलोमीटर का गलियारा है. नमो भारत कॉरिडोर की एलिवेटेड लंबाई कुल 70 किलोमीटर है. जिसमें से 9.5 किलोमीटर दिल्ली में और 60.57 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में है. जबकि नमो भारत कॉरिडोर की भूमिगत लंबाई कुल 12 किलोमीटर है. जिसमें दिल्ली में 5 किलोमीटर और यूपी में कुल 7 किलोमीटर है. नमो भारत के मेंटेनेंस के लिए दोहे और मोदीपुरम में दो मेंटेनेंस डिपो हैं.

फंडिंग का स्रोत:

नमो भारत कॉरिडोर परियोजना की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपए है. NCRTC के मुताबिक़ कॉरिडोर की फंडिंग का स्रोत बहुपक्षीय वित्त पोषण ADB से लगभग $1 बिलियन, न्यू डेवलपमेंट बैंक से $ 500 मिलियन और एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक से $ 500 मिलियन है. वहीं, भारत सरकार की ओर से अंशदान 20%, दिल्ली सरकार से 3.22% और यूपी सरकार से 16.78% है.

नमो भारत कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन

  • जंगपुरा
  • सराय काले खां
  • न्यू अशोक नगर
  • आनंद विहार
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधार
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर साउथ
  • मोदीनगर नॉर्थ
  • मेरठ साउथ
  • शताब्दी नगर
  • बेगमपुल
  • मोदीपुरम

8 मार्च 2019 को पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

दिल्ली गाजियाबाद मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की आधारशिला 8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना रखी थी. 20 अक्टूबर 2023 को 17 किमी का प्राथमिक खंड राष्ट्र को समर्पित किया गया. 2024 में विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 को ट्रेन दिल्ली पहुंची. 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदिपुरम (21 किमी) खंड के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर चालू होने की संभावना है.

कई चरणों में नमो भारत कॉरिडोर निर्माण कार्य की हुई शुरुआत
निर्माण कार्य की शुरुआत के 4 साल के भीतर 20 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली रैपिड रेल नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया. पहले चरण में साहिबाबाद से दोहरी डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबी क्षेत्र पर नमो भारत का संचालन शुरू हुआ. 6 मार्च 2026 को मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किलोमीटर के अतिरिक्त क्षेत्र को जनता के लिए खोल दिया गया जो की 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ तक विस्तृत हो गया.

5 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री मन नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर के अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया. इसी के साथ नमो भारत दिल्ली में दाखिल हुई.

22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न्यू अशोक नगर से सराय काले खान के बीच 5 किलोमीटर के क्षेत्र और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर के क्षेत्र का उद्घाटन किया गया.

मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन पर विशेष फोकस

नमो भारत स्टेशनों को सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों; अंतर राज्य बस टर्मिनल, मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के साथ एकत्रित किया गया है. जिससे कि यात्री एक साधन से दूसरे साधन के बीच निर्बाध आवाजाही कर सके. पूर्ण कॉरिडोर पर संचालन शुरू होने के बाद नमो भारत नेटवर्क और दिल्ली मेट्रो सहित दिल्ली की मांस ट्रांसलेट प्रणाली की कुल लंबाई 743 किलोमीटर होगी.

बढ़ेगी सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी

एनसीआरटीसी का दावा है की मेरठ और दिल्ली एनसीआर में नमो भारत कॉरिडोर के क्रियान्वन से सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी 37% से बढ़कर 63% होने की उम्मीद है जो कि प्रदूषण को रोकने में काफी सहायक सिद्ध होगा. सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी बढ़ाने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और सड़कों पर भीड़ कम होगी.