नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत ट्रेनिंग का आयोजन

नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत ट्रेनिंग का आयोजन

Navbharat Literacy Mission

Navbharat Literacy Mission

Navbharat Literacy Mission: आज यमुनानगर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से भारत की केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम नवभारत शिक्षा कार्यक्रम के लिए ब्लॉक जगाधरी के सभी प्राचार्य उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक और विद्यालय के एक-एक सरवेयरर लिए प्रशिक्षण का आयोजन यमुनानगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी में किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन बहमनी जी ने की।  उन्होंने आए हुए सभी प्राचार्य व सर्व अधिकारियों को इस कार्यक्रम से परिचित कराया।  सभी को इस उत्तम कार्य को करने के लिए प्रेरित किया।  तत्पश्चात उन्होंने सभी को इस कार्य को बहुत अच्छे ढंग से करने के लिए शपथ भी दिलाई।

जिला नोडल अधिकारी श्री अनुज कुमार ने आए हुए प्राचायों का स्वागत करते हुए सभी प्राचार्य और सर्वे अधिकारियों को इस कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा पूरे देश में निरक्षरता को समाप्त करने हेतु बनाया गया है। और इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक के सभी निरक्षर भारतीय नागरिकों को साक्षर बनाने का कार्य किया जाएगा। उसके बाद जिला अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान तेजली से मास्टर ट्रेनर श्री अश्विनी गर्ग जी ने इस कार्यक्रम उल्लास के बारे में सभी प्राचार्य महोदय तथा सर्व अधिकारियों को विस्तार पूर्वक बताया।  उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में निरीक्षण लोगों को शिक्षा देने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन  दोनों प्रकार के कार्य सरकार ने मान्य किए हैं।  ऑनलाइन कार्य के लिए उल्लास नाम का एक एप सरकार द्वारा बनाया गया है।

उल्लास एप किस प्रकार कार्य करता है, इसकी विस्तृत चर्चा जिला अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान तेजली के दूसरे मास्टर ट्रेनर डॉक्टर राजीव खुराना जी ने की।  उन्होंने बताया कि  निरक्षर व्यक्तियों की सूचना  परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों से प्राप्त होगी।  किस प्रकार विद्यालय के सरवेयर  यूजर से अध्यापक को जोड़ सकते हैं किस प्रकार इस ऐप में स्वयंसेवक अध्यापकों को जोड़ा जा सकता है। किस प्रकार निरक्षर व्यक्तियों की सूची इसमें बनाई जा सकती है।  कैसे शिक्षण प्रशिक्षण के लिए बैच बनाए जाएंगे कैसे असक्षर को साक्षर बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया की निरक्षर को साक्षर बनाने के लिए 200 घंटे का समय तय किया गया है।

इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से सभी नवसाक्षर का एक परीक्षण राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान द्वारा किया जाएगा और उन्हें साक्षर बनने का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।  आज इस कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिवकुमार धीमान जी तथा खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी श्री करनैल सिंह जी भी उपस्थित थे।  अंत में जिला नोडल अधिकारी श्री अनुज कुमार ने सभी आए हुए अधिकारी गण तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और राजकीय  कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर की प्राचार्य व अन्य अध्यापकों का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

यह पढ़ें:

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल; देखिए किस IAS-HCS अफसर को अब क्या जिम्मेदारी मिली? पूरी लिस्ट

हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, आरक्षण, पारदर्शिता और मेरिट की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां- हुड्डा

Haryana : सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अंशदान देकर होती है गर्व की अनुभूति, सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार कटिबद्ध: मनोहर लाल