लोहरदगा के भंडरा में दर्दनाक दोहरी हत्या, बेटे ने मां और पत्नी की ली जान

लोहरदगा के भंडरा में दर्दनाक दोहरी हत्या, बेटे ने मां और पत्नी की ली जान

IMG_20260516_205515-1778945650472_v

Tragic Double Murder in Bhandra, Lohardaga

भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में शनिवार की शाम एक पुत्र ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

कलयुगी बेटे मड़वा उरांव ने घर में ही लोहे के एक सरिया से अपनी 80 वर्षीय मां रूपी उरांव व 45 वर्षीय पत्नी सोमरी उरांव की बेरहमी से सिर में मारकर हत्या कर दी है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर हत्यारा पुत्र मड़वा उरांव को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम मड़वा उरांव पत्नी सोमरी उरांव के साथ आम बागान में आम तोड़ने गया था। वहां से दोनों पति पत्नी आम तोड़कर घर पहुंचे ही थे, कि मड़वा अचानक से किसी बात को लेकर उत्तेजित हो गया और अपनी मां और पत्नी को लोहे के सरिया से सिर पर मारकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व मां और पत्नी का हत्यारा मड़वा उरांव का भतीजा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

IMG-20260516-WA0071

पुलिस कर रही कई बिंदुओं पर जांच

छह माह पूर्व भी मड़वा का इलाज रिनपास कांके से कराकर लाया गया है। भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि हत्यारा मड़वा उड़ान गुस्सा में आकर हत्या कांड को अंजाम दिया है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।

फिलहाल हत्यारा पुत्र को हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया है।

इधर, घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक सप्ताह पहले गांव में सड़क दुर्घटना में दो युवकों को मौत भी हुई थी।

इसके ठीक एक सप्ताह बाद फिर से दो लोगों की हत्या से गांव में सनाटा पसर गया है। हर लोगों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।