पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रही इको कार खाई में गिरी; महिला की मौत

पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रही इको कार खाई में गिरी; महिला की मौत

Tragic Accident in Pauri Garhwal

Tragic Accident in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: Tragic Accident in Pauri Garhwal: जनपद पौड़ी के देहलचौरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (UK13A-9418) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार घायल बताये जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रेस्क्यू किया गया. पुलिस के अनुसार वाहन को रोहित थपलियाल चला रहा था, जो रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा, कोट ब्लॉक से वापस रुद्रप्रयाग लौट रहे थे. वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे.

रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस कर्मी कांस्टेबल बद्री लाल ने गंभीर रूप से घायल महिला को अपने निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. जहां उनका उपचार जारी है. सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.मृतक महिला की पहचान 49 वर्षीय अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड के रूप में हुई है.

घायलों का विवरण

  • चालक रोहित थपलियाल पुत्र प्रेमचंद थपलियाल निवासी रतुड़ा रुद्रप्रयाग उम्र 24
  • रश्मि देवी पत्नी प्रेमचंद थपलियाल निवासी उपरोक्त उम्र 45 वर्ष
  • सुधा देवी पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग उम्र 54
  • सुमन बिष्ट पुत्री गजपाल सिह बिष्ट निवासी ग्राम भेंटा देहलचोरी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढवाल उम्र-26 वर्ष

प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों के आंकड़े को देखते हुए परिवहन विभाग जन जागरूकता अभियान चला रहा है. एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनाइजेशन) कैमरे के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले और ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जा रही है.

प्रदेश में सड़क हादसों से निपटने के लिए ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने के लिए एनफोर्समेंट की कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा प्रदेश के बॉर्डर एरिया के साथ ही राज्य के तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं. जिससे ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले और ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है. इन तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में सड़क हादसे हो रहे हैं.