ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 15वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 15वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत

Tragic Accident in Greater Noida

Tragic Accident in Greater Noida

Tragic Accident in Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. सेक्टर ओमिकरोंन 1A स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में 15वीं मंजिल से गिरकर 5 साल के मासूम की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरी सोसाइटी परिसर में चीख बुखार मच गई. मासूम को गंभीर हालत में मां ने अपनी गोद में उठाया लेकिन कुछ ही पलों में बच्चे ने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया. यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए.

जानकारी के मुताबिक, यूपी के बलिया निवासी अरुण अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी के टावर D स्थित एक फ्लैट में रिनोवेशन का काम कर रहा था. उनके साथ उनका पांच साल का बेटा अंश भी मौजूद था. बताया जा रहा है कि फ्लैट में काम करने के दौरान बच्चा खेलते-खेलते बालकनी की तरफ चला गया. इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो 15वीं मंजिल से नीचे जा गिरा.

बच्चे के नीचे गिरते ही मचा कोहराम

मासूम के नीचे गिरते ही सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई, जोरदार आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े. बच्चे की मां बदहवास हालत में नीचे पहुंची और बेटे को खून से लथपथ हालत में गोद में उठा लिया. इस दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

परिजनों ने नहीं दी पुलिस में शिकायत

कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया की परिजनों ने किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया. पुलिस के अनुसार परिवार ने बच्चे का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और इसे हादसा बताते हुए आगे किसी कार्रवाई की मांग नहीं की. वहीं, इस हादसे के बाद बच्चे मां और पिता दोनों टूट गए. मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वो बार-बार बच्चे को देखती और चीख मारकर रोने लगी.