श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, पाबौ, चाकीसैंण और थलीसैंण में बनेंगे हैलीपैड
Tourism in the Srinagar Assembly constituency set for a new dimension
देहरादून। Tourism in the Srinagar Assembly constituency set for a new dimension, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पाबौ, चाकीसैंण और थलीसैंण में हैलीपैड बनाए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर क्षेत्र से विधायक डा धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हैलीपैड बनने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, संपर्क सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
यमुना कलोनी स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डा रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में संचालित पर्यटन एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके। बैठक में पाबौ, चाकीसैंण और थलीसैंण में प्रस्तावित हैलीपैड परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
कैबिनेट मंत्री ने पैठाणी स्थित राहू मंदिर को विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए पर्यटन विभाग को स्थल विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राहू मंदिर के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक बताते हुए इसकी डीपीआर जल्द शासन को भेजने को कहा।
उन्होंने श्रीनगर-खिर्सू-पौड़ी पर्यटन सर्किट के अंतर्गत कमलेश्वर महादेव, धारी देवी, देवलगढ़, राजराजेश्वरी, कंडोलिया महादेव और खिर्सू में चल रहे सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।