मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मथुरा-वृंदावन में कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मथुरा-वृंदावन में कड़ी सुरक्षा

Tight security in Mathura-Vrindavan ahead of Chief Minister

Tight security in Mathura-Vrindavan ahead of Chief Minister

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां शुक्रवार शाम तक लगभग पूरी कर ली गईं। पूरे रूट और कार्यक्रम स्थलों को सुरक्षा घेरा में ले लिया गया है। एनएसजी कमांडो, मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय से पहुंचे सुरक्षाधिकारी शुक्रवार को ही वृंदावन पहुंच गए और उन्होंने हेलीपैड से लेकर बैठक स्थल, अन्नपूर्णा रसोई और श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शनिवार सुबह रिहर्सल कर दिया अंतिम रूप

शनिवार सुबह अंतिम रिहर्सल और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को ही एनएसजी कमांडो, सुरक्षाधिकारी और विशेष सुरक्षा दल मथुरा पहुंच गए थे। उन्होंने वृंदावन हेलीपेड, बैठक स्थल, अन्नपूर्णा रसोई, श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा से जुड़े इनपुट दिए। इन इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने रूट और कार्यक्रम स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार करना शुरू कर दिया है।

 

कई स्थानों पर चला चेकिंग अभियान

कई स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मथुरा-वृंदावन रूट को कुछ समय के लिए बंद रखने और यातायात डायवर्जन लागू करने की संभावना भी जताई जा रही है, जिसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने भी स्वयं सभी स्थलों और रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। मुख्यमंत्री के रूट पर सड़क किनारे जमा गंदगी को नगर निगम की जेसीबी से हटवाया गया, जबकि टैंकरों से सड़कों की धुलाई कराई गई।

विशेष सफाई अभियान चलाया गया

पेड़-पौधों पर जमी धूल साफ कराई गई और पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी के साथ जिस परिसर में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय संचालित है। पास के परिसर में पर्यटन थाना भी बनकर तैयार हो गया है। जिसका सूचना पर शुक्रवार को पेंट से तैयार किया गया।

पर्यटन थाने का हुआ है निर्माण

पागल बाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच हाल ही में करीब 251 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फोरलेन मार्ग के किनारे इस पर्यटन थाने का निर्माण हुआ है। इस मार्ग पर हाल ही में धार्मिक प्रतीकात्मक धर्म स्तंभ भी स्थापित किए गए हैं, जिनका लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 251 करोड़ में तैयार फोरलेन मार्ग और यमुना पर बने नए पुल पर वाहन चलना भी शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद सफाई, क्रैश बैरियर लगाने और सड़क पर सफेद पट्टी डालने के कार्य के चलते नए पुल को अस्थायी रूप से बंद रखा गया