14 साल बाद पंचकूला अग्रवाल सभा में बजेगा चुनावी बिगुल, 9 अगस्त को होगी वोटिंग

14 साल बाद पंचकूला अग्रवाल सभा में बजेगा चुनावी बिगुल, 9 अगस्त को होगी वोटिंग

1000272671

Election bugle to sound at Panchkula Aggarwal Sabha

पंचकूला:(कपिल नागपाल), Election bugle to sound at Panchkula Aggarwal Sabha, शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा, पंचकूला में 14 साल बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासक बी.एम. बेदी की पहल पर सभा के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

सभा में वर्ष 2012 के बाद से ही चुनाव नहीं हो सके थे। करीब 7 महीने पहले हरियाणा सरकार द्वारा अग्रवाल भवन सेक्टर-16 के प्रशासक नियुक्त किए गए पूर्व रिटायर्ड सेशन जज बी.एम. बेदी के प्रयासों के बाद यह चुनावी शेड्यूल जारी हुआ है।

*अध्यक्ष पद के लिए 3 दिग्गज आमने-सामने*  
सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए सतप्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग और तेजपाल गुप्ता मैदान में हैं। तीनों दिग्गजों ने कॉलेजियम सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है। चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए 2950 पंजीकृत सदस्यों को 25-25 के समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह अपने में से 1 प्रतिनिधि यानी कॉलेजियम सदस्य चुनेगा। इस तरह चुने गए कुल 118 कॉलेजियम सदस्य ही आगे चलकर सभा के अध्यक्ष, महासचिव व अन्य मुख्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।

*चुनावी शेड्यूल*

  • - *नामांकन शुरू*: 24 जुलाई 
  • - *नामांकन अंतिम*: 28 जुलाई शाम 5 बजे तक
  • - *नामांकन जांच*: 29 जुलाई 
  • - *नाम वापसी*: 30 और 31 जुलाई शाम 5 बजे तक
  • - *अंतिम सूची*: 2 अगस्त दोपहर 2 बजे
  • - *मतदान*: 9 अगस्त सुबह 9 से शाम 4 बजे

मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

*14 साल का इतिहास*  
वर्ष 2012 में स्व. सुनील गुप्ता सभा के अंतिम निर्वाचित अध्यक्ष बने थे। इसके बाद लोकतांत्रिक चुनाव न होने के कारण व्यवस्था चलाने के लिए समय-समय पर 'संयोजक' मनोनीत किए जाते रहे। बीते 14 वर्षों में कृष्ण बंसल, अमित जिंदल और तेजपाल गुप्ता को अलग-अलग समय पर संयोजक बनाया गया।

*अग्रवाल समाज का बड़ा कद*  
सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन शहर का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल राज्यस्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह होता है जो देश में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। ऐसे में 14 साल बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर पूरे समाज में भारी उत्साह है।