न्यायिक अधिकारी को धमकी भरा पत्र, 3 करोड़ की रंगदारी की मांग से हड़कंप
Threatening Letter Sent to Judicial Officer
नई दिल्ली। Threatening Letter Sent to Judicial Officer, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को अदालत में एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें माओवादियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और तीन करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की।
मजिस्ट्रेट देवांगन 27 मार्च को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय के कार्य में व्यस्त थे, तभी पोस्टमैन ने उन्हें एक बंद लिफाफा सौंपा।
उन्होंने आठ अप्रैल को इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और तत्काल जांच और सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।