एक्टर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी; तीसरी शादी करने पर कहा- यह बर्दाश्त नहीं, नतीजा भुगतना होगा, सांसें दबा देंगे

Lawrence Gang Threat Aamir Khan

Lawrence Bishnoi Gang Threat To Actor Aamir Khan For Third Marriage

Lawrence Gang Threat Aamir Khan: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही इस समय जेल में हो लेकिन उसका गैंग पूरी तरह से एक्टिव है. अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मशहूर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को धमकी दी है. तीसरी शादी करने पर आमिर खान के लिए सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट लिखा गया है. जिसमें लॉरेंस गैंग से जुड़े आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई का भी जिक्र है. इस पोस्ट में आमिर खान को जल्द नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट में आमिर खान की तीसरी शादी को 'लव जिहाद' बताया गया है और कहा गया है कि ''आमिर खान जैसे लोग देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं, जो हमारी संस्कृति के खिलाफ है. हम इस आदमी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और जल्द ही उसे इसका नतीजा भुगतना होगा. यह सनातन धर्म और देश के खिलाफ है. पोस्ट में कहा गया कि हम अपने भाइयों, बहनों और देशवासियों से वादा करते हैं कि जो कोई भी ऐसी शर्मनाक हरकत को बढ़ावा देगा, उससे हम अपने तरीके से निपटेंगे. जो लोग स्टारडम के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनकी सांसें दबा देंगे.''

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का केस; राजस्थान से शूटर गिरफ्तार, मकोका एक्ट लगाया, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

मुंबई पुलिस पोस्ट वेरिफाई कर रही

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर सामने पोस्ट को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है. पोस्ट की पुष्टि करने के लिए उसे वेरिफाई किया जा रहा है. पोस्ट वेरिफाई होने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी. वहीं जानकारी मिल रही है कि अभी तक मुंबई पुलिस को अब तक आमिर खान या उनकी टीम से कोई शिकायत नहीं आई है. आमिर ख़ान की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल यह पहली बार है कि जब बिश्नोई गैंग की ओर से आमिर खान को धमकी दी गई है.

'10 करोड़ चाहिए वरना मिट्टी में मिला देंगे...'; सिंगर B Praak को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, रंगदारी देने के लिए दिया इतना समय

आमिर खान ने हाल ही में की तीसरी शादी

ज्ञात रहे कि आमिर खान ने हाल ही में तीसरी शादी की थी. जिसमें पहले की अपनी दोनों पत्नियों को भी बुलाया था. इस शादी को लेकर आमिर खान काफी चर्चा में रहे. वहीं तीसरी शादी और लव जिहाद के मुद्दे पर विवाद बढ़ने पर आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने शादी के लिए या बाद में धर्म परिवर्तन नहीं किया, वह अपने धर्म में ही रहीं.

जेल से छूटने के बाद यह काम करना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई; गैंगस्टर की इच्छा जान, आप रह जाएंगे हैरान!

लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान खान

मालूम हो कि काला हिरण शिकार केस को लेकर लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान के साथ लगातार विवाद चल रहा है. सलमान खान सीधे तौर से लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर हैं. लॉरेंस बिश्नोई को बार यह कहते हुए सुना गया है कि सलमान खान को जरुर मारेंगे. घर में घुसकर मारेंगे'. ज्ञात रहे कि पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी भी की गई थी. उस दौरान सलमान उस आवास पर ही मौजूद थे. इस हमले के बाद सलमान खान के आवास और उनकी सुरक्षा कड़ी हो रखी है.

'सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे'..; बॉलीवुड दबंग को फिर जान से मारने की धमकी, कहा- बम से उड़ा देंगे, मुंबई पुलिस में हड़कंप

लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. उसे यहां अन्य जेलों में गैंगवार की आशंका के चलते रखा गया है. इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल से बठिंडा जेल में भी रख चुकी है. इसके साथ ही लॉरेंस बिश्नोई नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की कस्टडी में भी रह चुका है. इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भी हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था और उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था. इस समय वह उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का चौंकाने वाला खुलासा; बोला- नेता और कारोबारी खुद कहते हैं- धमकी दो, फिर पैसे भी देते हैं, ऐसा क्यों? ये भी बताया