BJP ने पंजाब में नियुक्त किए नए जिला अध्यक्ष; PM मोदी के दौरे के बाद ही बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यहां देखिए पूरी list
BJP appoints new district presidents in Punjab list here
BJP Punjab District Presidents: 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पंजाब में अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने पंजाब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी से पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नियुक्त किए गए नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है. प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. ज्ञात रहे कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब का दौरा किया था.
किसे कहां बनाया जिला अध्यक्ष?
बीजेपी ने अमृतसर रूरल-II (मजीठा) में कंवरबीर सिंह, अमृतसर अर्बन में सलिल कपूर, बरनाला में नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट में गौरव कक्कड़, फाजिल्का में सरदार सुखविंदर सिंह काका कंबोज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसी तरह होशियारपुर देहात की कमान योगेश सप्रा तथा होशियारपुर शहरी की जिम्मेदारी सतीश ठाकुर बावा को सौंपी गई है. इसके अलावा जालंधर शहरी में अशोक सरीन हिक्की, जालंधर देहात उत्तर में सरदार मनमीत सिंह विक्की और जालंधर देहात दक्षिण में सरदार जगबीर सिंह बराड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं कपूरथला में चेतन सूरी को लुधियाना शहरी में सुनील मौदगिल, श्री मुक्तसर साहिब में सतीश असीजा, रूपनगर में सरदार अजयवीर सिंह ललपुरा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह संगरूर-एक में सरदार मतिंदर सिंह, तरनतारन में सरदार सतनाम सिंह भुल्लर को जिले में संगठन की कमान सौंपी गई है. बीजेपी ने पंजाब में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए यह फेरबदल किया है. जो कि रणनीतिक रूप से काफी अहम् माना जा रहा है.

पंजाब के जालंधर आए थे पीएम मोदी
गौर करने वाली बात ये है कि पंजाब में नए जिला अध्यक्ष तब नियुक्त किये गए हैं जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आये थे. पीएम मोदी ने जालंधर से 5,400 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने सिखी टर्बन पहन और पंजाबी भाषा में बोलकर पंजाब के लोगों के बीच एक ख़ास मैसेज भी दिया. पीएम ने इस दौरान मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर खुलकर तीखा जोरदार हमला भी बोला था.
