BREAKING

इको वन बनेगा हरित और स्वच्छ फरीदाबाद की नई पहचान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया लोकार्पण

'Eco Van' to become the new identity

'Eco Van' to become the new identity

- सेक्टर 17 में इको वन का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी और स्वच्छता के सामूहिक संकल्प को मिलेगी नई दिशा

- बेस्ट लिवेबल सिटी के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है फरीदाबाद

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 17 में इको वन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इको वन केवल पौधारोपण का एक प्रकल्प नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। ऐसे अभिनव प्रयास फरीदाबाद को क्लीन ग्रीन फरीदाबाद बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे।

'Eco Van' to become the new identity

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि यह हम सभी का फरीदाबाद है और इसकी हरियाली तथा स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं स्वच्छता का पालन करेगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा, तभी स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप लेगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार का कार्य नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। यदि हम सभी मिलकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और एक-दूसरे को इसके लिए प्रेरित करें, तो फरीदाबाद निश्चित रूप से देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में अपनी पहचान बनाएगा।

'Eco Van' to become the new identity

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शहर की सड़कों का तेजी से विकास किया जा रहा है और आने वाले समय में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान फरीदाबाद में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और वर्षा का पानी शीघ्र निकल गया। यह हमारी सरकार द्वारा विकसित की जा रही सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, योजनाबद्ध विकास कार्यों और बेहतर आधारभूत ढांचे का परिणाम है। आने वाले समय में भी शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प फरीदाबाद को देश की बेस्ट लिवेबल सिटी के रूप में स्थापित करना है। इसी लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, हरित क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। विकास का अर्थ केवल नई परियोजनाएं नहीं, बल्कि ऐसा संतुलित विकास है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाए।

श्री विपुल गोयल ने कहा कि इको वन पर्यावरण संरक्षण और विकास के समन्वय का सर्वोत्तम उदाहरण है। यह पहल न केवल शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करेगी, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि क्लीन ग्रीन फरीदाबाद केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक संकल्प है। जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करेंगे, तभी शहर का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों के बल पर फरीदाबाद को देश की सबसे स्वच्छ, हरित और बेस्ट लिवेबल सिटी बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, सेक्टर-17 आरडब्ल्यूए के प्रधान कलम ज़ख़्मी, ममता गुप्ता, बिक्रम चोपड़ा, राहुल गोयल, मनीष राघव, सुभाष आहूजा, सतीश कौशिक, विजय गौड़, देवेंद्र नागपाल सहित गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।