हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, नाले में आई बाढ़ से चीन सीमा जाने वाला मार्ग बंद
Cloudburst causes devastation in Himachal's Kinnaur
किन्नौर: Cloudburst causes devastation in Himachal's Kinnaur, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना सामने आई है. किन्नौर जिला के मसतरंग में बादल फटने की सूचना मिली है. मौके पर मलबे की बाढ़ ने भारी नुकसान किया है. नाले के आसपास भूमि कटाव भी हुआ है. हालांकि, इस दौरान किसी के जनहानि की सूचना नहीं मिली है. लेकिन मौके पर खतरा बना हुआ है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों को मसतरंग के करीब एहतियात बरतकर सफर का आग्रह किया है.
हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से नाले में आई बाढ़
बता दें कि बाढ़ के कारण चीन सीमा छितकुल की ओर जाने वाली सड़क पर मलबा व पत्थर फैलने के कारण मार्ग बाधित हो गया है. ऐसे मे जब तक सड़क बहाल नहीं हो जाता तब तक सीमा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये थम चुके हैं और सड़क बहाली होने तक लोगों को पैदल चलना पड़ सकता है.

किन्नौर में बादल फटने से नाले में आई बाढ़
वहीं, डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया, "अभी कुछ देर पहले ही चीन सीमा की ओर जाने वाले मसतरंग सड़क से तस्वीरें आई है, जहां पहाड़ों व नाले मे बाढ़ आने से मलबा सड़क पर फैला गया है. ऐसे मे प्रशासन सड़क बहाली के लिए काम कर रहा है और जल्द सड़क बहाली की उम्मीद है".

चीन सीमा की ओर जाने वाली सड़क पर फैला मलबा, यातायात बाधित
फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन रवाना हुई है और मौके पर नुकसान का जायजा लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. बता दें कि बरसात के बिना भी मसतरंग मे बादल फटा है, जिससे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है. इस वर्ष लिप्पा खड्ड, रिस्पा नाला, रिब्बा नाले मे इससे पहले बाढ़ आ चुकी है. जिससे आने वाले दिनों के बरसातों मे खतरे का अंदेशा सता रहा है.