Threat to blow up KFC restaurant in Hisar, Haryana; हरियाणा के हिसार में KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, पुलिस के पास सोनीपत से फोन आया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा के हिसार में KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी, पुलिस के पास सोनीपत से फोन आया

kfcc

Threat to blow up KFC restaurant in Hisar, Haryana;

Threat to blow up KFC restaurant in Hisar, Haryana; हरियाणा के हिसार के हांसी में रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित KFC रेस्टोरेंट को उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस मुख्यालय में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके यह धमकी दी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन करने वाले की लोकेशन सोनीपत क्षेत्र की है, जबकि जिस आईडी पर नंबर रजिस्टर्ड है, वह बरवाला इलाके का है।

हांसी SP अमित यशवर्धन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। अभी यह स्पष्ट किया जा रहा है कि धमकी किस KFC रेस्टोरेंट को लेकर दी गई है।

यह भी संभव है कि किसी ने मजाक में फोन किया हो, लेकिन पुलिस किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं ले रही है। पूरी सावधानी बरती जा रही है।