युवाओं के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम धामी

Those who rob the youth of their rights

Those who rob the youth of their rights

 देहरादून। Those who rob the youth of their rights, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने वालों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा। इसे किसी भी कीमत पर रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों के गठन के बाद पहली बैठक को संबोधित कर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास और राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष नकारात्मकता, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति में लगा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास न नीति है, न नियत और न ही कोई नेतृत्व है।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर बताना होगा कि कांग्रेस शासनकाल में उत्तराखंड को भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टीकरण का केंद्र बनाने का काम किया गया, जबकि वर्तमान सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप को संरक्षित करने के लिए समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के कारण इन प्रयासों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसी कीमत पर राज्य की जनसंख्या संरचना और सांस्कृतिक पहचान को प्रभावित नहीं होने देगी।

सीएम धामी ने विपक्ष पर आपदा के समय केवल इंटरनेट मीडिया और बयानबाजी तक सीमित रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा धरातल पर जनता के बीच मौजूद रहता है। वह स्वयं धराली, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और अन्य आपदाओं के दौरान ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। उन्होंने आह्वान किया कि प्रकोष्ठ जनता की समस्याओं को सुनें और सरकार तक पहुंचाएं।

सरकार का दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि सुख और दुख दोनों परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा रहता है और जनता का यही विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर तक कमल खिलाने में प्रकोष्ठों की भूमिका बेहद अहम होगी।