भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो मामले में शिकायतकर्ता के घर पहुंची पुलिस, सुरक्षा बढ़ाई गई

Police visit complainant home in connection

Police visit complainant's home in connection

सिरसा। Police visit complainant's home in connection, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो से जुड़े मामले में गुरुग्राम पुलिस को शिकायत देने वाले सिरसा निवासी फोरेंसिक लैब एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह जस्सी के घर पर सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

बिना पूछताछ अथवा पहचान के किसी भी व्यक्ति को घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। बुधवार को जसप्रीत सिंह जस्सी के घर पर पुलिस टीम के पहुंचने से आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पड़ोसियों के अनुसार उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जसप्रीत सिंह जस्सी मिलनसार और समझदार युवक हैं। शहर के बरनाला रोड पर उनका एक आइलेट्स प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित बताया जाता है। उनके पिता वाहनों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं।

जसप्रीत सिंह जस्सी ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत

जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह जस्सी ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात गुरुग्राम के एक होटल में पंजाब सरकार के कुछ अधिकारियों से हुई थी।

शिकायत में उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो संबंधी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव बनाया था। साथ ही रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए 10 लाख रुपये दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार जस्सी ने इस कार्य के लिए साइबर एक्सपर्ट अनिल महेंद्रू से संपर्क किया था, जिसने कथित तौर पर रिपोर्ट तैयार करने पर सहमति जताई थी। मामले में गुरुग्राम पुलिस ने सिरसा के अग्रसेन कालोनी निवासी अरूण महेंद्रू तथा जींद के खरक निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है।

अरुण महेंद्रू के घर पर लटका मिला ताला

वहीं मामले में नाम सामने आने के बाद शहर की अग्रसेन कालोनी स्थित आरोपित अरुण महेंद्रू के घर पर ताला लगा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके पिता पूर्व में सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं, जबकि अरुण महेंद्रू लंबे समय तक सिरसा के एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्यापन कार्य से भी जुड़ा रहा है।

फिलहाल शिकायत के आधार पर संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जसप्रीत सिंह जस्सी के आवास और आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जसप्रीत की इंटरनेट मीडिया पर एक बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें उसने पंजाब पुलिस से खुद तथा अपने परिवार को खतरा बताया।