चानौत गांव में पेयजल संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, एफआईआर वापस लेने की मांग
Congress attacks government over drinking water
हांसी। Congress attacks government over drinking water, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर चानौत गांव में पेयजल संकट और ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि गांव के नागरिक लंबे समय से पानी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जो उचित नहीं है।
पत्र में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे नागरिकों को कानूनी कार्रवाई में उलझाना।
उन्होंने मांग की कि चानौत गांव में दर्ज सभी एफआईआर तुरंत वापस ली जाएं और इस पूरे प्रकरण में दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गांव में पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार तत्काल प्रभाव से कदम उठाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।