लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे हैं संविधान बचाने की दुहाई : संजय टंडन
BREAKING
हरियाणा में IAS और HCS अफसरों के तबादले; सोनीपत समेत 2 जिलों में नए DC लगाए, अब किस अफसर को क्या चर्चा, लिस्ट अहमदाबाद प्लेन में सवार थे पूर्व सीएम विजय रूपाणी; हादसे में जान गई या बची? जानिए अब तक क्या अपडेट, लास्ट तस्वीर सामने आई खौफनाक! बम की तरह फटा प्लेन, भीषण आग का गुबार; अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो भयानक, एयर इंडिया का हेल्पलाइन नंबर जारी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, 200 से ज्यादा यात्री सवार थे; टेकऑफ के बाद हादसा, मौके पर अफरातफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा, वीडियो ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या; मर्डर की वारदात CCTV कैमरे में कैद, भारी सुरक्षा भी भेद गया कातिल, सनसनी

लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे हैं संविधान बचाने की दुहाई : संजय टंडन

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024

भाजपा उम्मीदवार ने शहरवासियों से फर्जी गठबंधन को करारी शिकस्त देने का किया आह्वान

चंडीगढ़, 27 मई। Lok Sabha Elections 2024: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर बार-बार संविधान की उल्लंघना की, वह आज संविधान बचाने की दुहाई दे रही है। यही नहीं खुद कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी संविधान का रक्षक होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस से संविधान की गरिमा को सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाई है। संजय टंडन  ने  पद यात्रा के दौरान चुनावी सभा को संबोधित  करते हुए बताया।

सोमवार को पद यात्रा सेक्टर-32 मार्केट, जीएमसीएच, सेक्टर-22 मार्केट, वार्ड नंबर-35 के अंतर्गत आने वाली सोसायटियों से होकर गुजरी। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा का स्वागत किया।
 
सजय टंडन ने आप और कांग्रेस को गठबंधन को फर्जी करार देते हुए कहा कि दोनों पार्टियां स्वार्थ और अवसरवादिता की राजनीति कर रही हैं। इसका एहसास चंडीगढ़ की जनता को हो चुका है, और जनता ने आप-कांग्रेस गठबंधन को वोट नहीं देने का मन बना लिया है। यही नहीं आप कार्यकर्ताओं को भी एहसास हो गया है कि अगर वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे तो पार्टी को नुकसान होगा। इसके चलते आप और कांग्रेस कार्यकर्ता असहज महसूस कर रहे हैं।

टंडन ने आगे कहा कि मनीष तिवारी अपने बॉस राहुल गांधी की तरह चुनावी मैदान में हैं, जो अमेठी से वायनाड तक दौड़े और अब उन्होंने अपने अगले लक्ष्य के रूप में रायबरेली को चुना है। मनीष तिवारी भी बाहरी व्यक्ति हैं जो 40 साल बाद वापस आए हैं और अब चंडीगढ़ का बेटा होने का दावा कर रहे हैं।

टंडन ने तिवारी के अहंकार का जिक्र करते हुए कहा कि उनका अहंकार बड़ों के प्रति उनके अनादर से झलकता है। तिवारी ने उनके पिता के बारे में भी अपमानजनक बातें की हैं, जो एक सम्मानित राजनीतिक व्यक्ति थे, जिन्होंने पूरा जीवन चंडीगढ़ की सेवा को समर्पित किया है।