This language will be taught in government schools of Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी ये भाषा: शिक्षा विभाग करेगा MoU साइन
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी ये भाषा: शिक्षा विभाग करेगा MoU साइन

undefined

This language will be taught in government schools of Haryana:

This language will be taught in government schools of Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब जर्मन भाषा भी पढ़ाई जाएगी। राज्य के शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इस संबंध में हरियाणा का शिक्षा विभाग 8 दिसंबर को जर्मन प्रतिनिधिमंडल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेगा। एमओयू साइन होने के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को जर्मन भाषा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक ही स्कूलों में विद्यार्थियों को जर्मन भाषा पढ़ा सकेंगे।

बताया जा रहा है कि फ्रेंच और जर्मन के बाद सरकारी स्कूलों में जापानी, कोरियन और चीनी भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वदेशी के साथ-साथ विदेशी भाषाओं में भी निपुण बनाना है। विदेशी भाषाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश सरकार फ्रेंच भाषा को लेकर भी एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुकी है। इसके लिए अध्यापकों का चयन हो चुका है और उन्हें प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया गया है। फ्रेंच भाषा की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगी।