Third case of monkeypox found in Delhi

दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला तीसरा केस, देखें अब तब आये कितने मामले

Monkey-Pox

Third case of monkeypox found in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं, अब  दिल्ली में रहने वाला एक और नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया यह तीसरा व्यक्ति है। इससे साथ देश में मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को नाइजीरिया के एक 31 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमण के बाद लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मरीज का कोई विदेश यात्रा इतिहास नहीं है।

देश में अब तक आये 8 मामले 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'भारत में वर्तमान में मंकीपॉक्स के आठ पुष्ट मामले हैं, जिनमें से पांच रोगियों का विदेश यात्रा का इतिहास है।Ó मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत में आठ मंकीपॉक्स मामलों में से पांच केरल के हैं और तीन दिल्ली के हैं। केरल के त्रिशूर जिले के इन रोगियों में से एक की मौत हो गई है।

वहीं, लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती दिल्ली के मंकीपॉक्स के पहले मरीज को छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी दिल्ली का यह निवासी (34) पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था।
    
नाइजीरियाई नागरिक की हालत स्थिर

अधिकारियों ने बताया कि उनके संपर्क में आए चिकित्सक सहित 14 लोगों को पृथक किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच, शहर के दूसरे मंकीपॉक्स के मरीज तथा नाइजीरियाई नागरिक की हालत स्थिर है।
    
उन्होंने बताया कि उसे बुखार है, त्वचा पर फोड़े हैं। इलाज के लिए उसे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।