Thief entered Maniyari's shop, caught red handed.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

शटर तोड़ मनियारी की दुकान में घुसा चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया

Thief entered Maniyari's shop, caught red handed.

Thief entered Maniyari's shop, caught red handed.

कांगड़ा:कांगड़ा के डूंगा बाजार स्थित एक मनियारी की दुकान में एक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार बीती रात स्थानीय युवक मनियारी की दुकान के शटर के ताले तोडक़र दुकान के भीतर घुस गया तथा दुकान के कीमती सामान को बैग में पैक करने के बाद उसने दुकान के कुछ सामान को अंदर ही जलाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दुकान के भीतर से निकला धुआं सामने रह रहे लोगों को दिखा और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी।

उसके बाद दुकान मालिक एवं पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोर युवक को मौके पर ही दुकान के भीतर पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। उल्लेखनीय है उक्त युवक द्वारा पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है ।