There will be route diversion in Noida from 2 pm to late night on Dussehra
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दशहरे के दिन दोपहर दो बजे से देर रात तक नोएडा में रहेगा रूट डायवर्जन

There will be route diversion in Noida from 2 pm to late night on Dussehra

There will be route diversion in Noida from 2 pm to late night on Dussehra

There will be route diversion in Noida from 2 pm to late night on Dussehra- नोएडा। नोएडा में दशहरा के उपलक्ष पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक विभाग ने कई मार्गों पर डायवर्सन किया है जो देर रात तक लागू रहेगा। इसीलिए अगर आप घर से निकल रहे हैं तो इन डायवर्शन पर जरूर ध्यान दें।

दशहरा के मौके पर सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के चारों ओर वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को ऑप्शनल रास्तों से निकलना होगा।

डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि दशहरा के दिन यातायात से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लोग हैल्प लाइन नंबर- 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है उसके मुताबिक, सेक्टर-12-22 और 56 तिराहे से स्टेडियम की ओर आना प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-10 और 21 की तरफ से स्टेडियम, 12-22, 56 तिराहे तक वाहन नहीं आ सकेंगे। सेक्टर-8, 10, 11, 12 शिवानी फर्नीचर चौक से स्टेडियम एवं स्पाईस मॉल की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।

सेक्टर-12 स्थित मेट्रो अस्पताल चौराहे से चौड़ा मोड़, एडोब, रिलायंस चौराहे की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। सेक्टर-31 और 25 चौराहे से स्पाईस मॉल की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। सेक्टर-22, 23, 24 कोतवाली से एडोब, रिलायंस चौराहा, सेक्टर-21-25 स्पाईस मॉल चौक की ओर नहीं आ सकेंगे।

सेक्टर-22, 23 और 54 तिराहे से वाहन एडोब चौराहे की ओर नहीं आ सकेंगे। सेक्टर 20, 21, 25 और 26 जलवायु विहार से सेक्टर-21-25 स्पाईस मॉल की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर-12-22 चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

कुछ मार्ग हैं जिनको वैकल्पिक मार्गों के रूप में रखा गया है जिनमें सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे की ओर से सेक्टर-12-22-56 तिराहे की ओर होकर जाने वाला यातायात सेक्टर-10-21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौराहे से निठारी होकर सेक्टर-31-25 चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।

सेक्टर-12-22-56 तिराहे से स्टेडियम चौराहे की ओर वाहन सेक्टर-57 चौराहा, सेक्टर-31-25 चौराहे से जा सकेंगे। सेक्टर-12-22-56 तिराहे से रजनीगंधा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन मेट्रो अस्पताल चौराहा, सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौराहा, हरौला, झुंडपुरा होकर जा सकेगा।

सेक्टर-27 डीएम चौराहे से जलवायु विहार, स्पाईस मॉल, एडोब चौक की ओर जाने वाले वाहन जलवायु विहार चौराहे से सेक्टर-31-25 चौराहा, गिझौड़ चौक होकर जा सकेंगे।